समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है अखिलेश यादव ने हाल ही में लॉन्च हुए एक गाने के साथ कुछ लाइनों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और सोशल मीडिया पर लिखते हुए अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश कि भाजपा सरकार में जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी करता है उसको उतना बड़ा पद मिल रहा है अखिलेश के बयानों के पीछे कई वजह मानी जा रही है क्योंकि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लंबे समय से प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति का दावा करती लेकिन अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पोस्ट में राजनीतिक गर्म कर दी है
यूपी के पूर्व मुख्य सचिव को हाल ही में मिला था 10 करोड़ का रिकवरी नोटिस
अखिलेश यादव के आरोपी की वजह उत्तर प्रदेश में बीते दिनों कई बड़े मामले रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को एक मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सेवानिवृत होने के बाद 10 करोड रुपए की रिकवरी का नोटिस जारी किया गया हालांकि बाद में उसे आदेश को रद्द कर दिया गया लेकिन यूपी में इस पर भी जमकर सियासत हुई इसी तरीके से प्रदेश के कई शहरों में कई बड़े मामले सामने आए प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के विकास कार्यों में भी बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और तत्कालीन अधिकारियों को यूपी में पड़े पदों पर नियुक्ति देने का भी आप उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाया था निलंबित चल रहे आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश जिनके ऊपर निवेशकों से वसूली के आरोप लगे थे वह भी मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार बताए जा रहे हैं भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसियों ने अभिषेक प्रकाश के कई ठिकानों पर छापा मारा लेकिन अभिषेक प्रकाश लापता है और विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है इसके बाद अखिलेश यादव यूपी सरकार पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोपियों को बड़े पद पर मौका देने का आरोप लगा रहे हैं l
भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लगातार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार पर हमलावर है यूं तो यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का आवश्यक प्रयास किया और प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति का दावा भी किया गया लेकिन हाल ही में अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रभु रामनगरी अयोध्या में भी बीते दिनों हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और भ्रष्टाचार के आरोपो से घिरे अधिकारियों को बड़े पदों पर बैठने का भी सरकार पर आरोप लगाया इससे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सपा ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए l





