Home National संगम के तट पर दिखा ड्रोन शो का भव्य नजारा, देशभक्ति के...

संगम के तट पर दिखा ड्रोन शो का भव्य नजारा, देशभक्ति के साथ आध्यात्म का अनूठा प्रदर्शन!

60
0

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर महाकुंभ में 144 वर्षों बाद विशेष संयोग में प्रदेश के सबसे बड़े ड्रोन शो का शुभारंभ हुआ, श्रद्धालुओं ने शुक्रवार शाम आकाश में समुद्र मंथन का जीवंत चित्रण देखा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित 2,500 ड्रोन का विशाल शो शनिवार और रविवार को भी दिखाया जाएगा।महाकुंभ में 144 वर्षों बाद विशेष संयोग में प्रदेश के सबसे बड़े ड्रोन शो का शुभारंभ किया गया।

महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने शुक्रवार देर शाम आकाश में समुद्र मंथन का जीवंत चित्रण देखा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित 2,500 ड्रोन का विशाल शो शनिवार और रविवार को भी दिखाया जाएगा। आकाश नीली रोशनी से जगमगा उठा और रंग बिरंगे धार्मिक प्रतीकों की अद्भुत छटा प्रस्तुत की गई।महाकुम्भ क्षेत्र सेक्टर-7 में ड्रोन शो का शुभारंभ शंख ध्वनि के साथ हुआ। महाकुंभ की गाथा को अनोखे रूप में प्रस्तुत किया गया।

श्रद्धालुओं ने समुद्र मंथन के महाकाव्य को आकाश के विशाल कैनवास पर जीवंत होते देखा। महाकुंभ के इस पवित्र अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान का महत्व अनमोल है।

गंगा, यमुना और सरस्वती की मिलन स्थली में मनुष्य को आत्मा की शुद्धि का और भगवान के साथ एकाकार होने का अनुभव होता है। यहां का हर जल कण, समृद्धि, आस्था और तात्त्विक शक्ति से परिपूर्ण है। यहीं भक्तों को मोक्ष की राह मिलती है। 144 वर्षों में एक बार होने वाले आस्था के इस पर्व में आज देश-विदेश से करोड़ों भक्तजन सम्मिलित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here