Home Accident BJP विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन, बरेली में शोक

BJP विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन, बरेली में शोक

55
0

उत्तर प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है शुक्रवार, 2 जनवरी को बरेली सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विधायक ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था, और उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक फैल गया, डॉ. श्याम बिहारी लाल लगातार दूसरी बार फरीदपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है, विनम्र श्रद्धांजलि, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।”

डॉ. श्याम बिहारी लाल का जीवन परिचय

डॉ. श्याम बिहारी लाल का जन्म 1 जनवरी 1966 को शाहजहांपुर में हुआ था, उन्होंने स्नातकोत्तर और पीएच.डी. की उच्च शिक्षा प्राप्त की अपने शिक्षण करियर में वे महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में आचार्य और पुस्तकालयाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। इसके अलावा उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की कार्य समिति के सदस्य (2017-2020) के रूप में भी सेवाएं दीं।

इतिहास में गहरी रुचि रखने वाले डॉ. लाल ‘उत्तर प्रदेश इतिहास कांग्रेस’ के अध्यक्ष भी रहे और उन्होंने ‘प्राचीन भारत में यवन’ नामक पुस्तक लिखी, शैक्षणिक कार्यों के सिलसिले में उन्होंने यूनान, साइप्रस और ईरान जैसी विदेश यात्राएं भी कीं।

डॉ. श्याम बिहारी लाल का विवाह 3 मई 1990 को श्रीमती मंजुलता से हुआ था, उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here