Home Breaking News कैंटोनमेंट सदर में चोरों का आतंक, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे...

कैंटोनमेंट सदर में चोरों का आतंक, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल

43
0
Filmitics
कैंटोनमेंट सदर में चोरों का आतंक, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल

लखनऊ।लखनऊ के कैंटोनमेंट सदर क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। नेहरू रोड पर स्थित प्राचीन माताशीतला मंदिर के अंदर चोरी की घटना सामने आई है, जहां चोर मंदिर की दान पेटी उठाकर फरार हो गए।

प्राचीन मंदिर को बनाया निशाना

सदर क्षेत्र के नेहरू रोड पर बने इस प्राचीन मंदिर में देर रात चोरों ने बाहर से घुसकर वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि मंदिर परिसर के अंदर ही मंदिर की सेवा करने वाले पंडित जी का परिवार रहता है, इसके बावजूद चोर बेखौफ रहे।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

पुलिस की रात्रि गश्त ठप?

इस घटना ने क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैंटोनमेंट जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह की चोरी ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

श्रद्धालुओं में रोष, कार्रवाई की मांग

मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि नियमित गश्त होती तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था। क्षेत्रवासियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस पर बढ़ता दबाव

सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले में कार्रवाई कर जनता का भरोसा बहाल कर पाती है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/illegal-recovery-case-from-overloaded-vehicles-arto-of-three-districts-suspended/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here