Home International वायलिनिस्ट ने विल स्मिथ पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, कोर्ट में...

वायलिनिस्ट ने विल स्मिथ पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, कोर्ट में दायर हुआ मुकदमा

43
0

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ पर एक वायलिनिस्ट ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। ब्रायन किंग जोसेफ नाम के इस संगीतकार का कहना है कि टूर के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया और जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।

यह मामला मार्च 2025 में लास वेगास में हुए विल स्मिथ के “Based on a True Story 2025” टूर से जुड़ा है। जोसेफ ने आरोप लगाया है कि विल स्मिथ और उनकी कंपनी ट्रेबॉल स्टूडियोज मैनेजमेंट ने उन्हें गलत तरीके से टर्मिनेट किया।

Also Read- पवन सिंह–ज्योति सिंह विवाद: 2025 में रिश्ते से लेकर राजनीति तक मचा हंगामा

जोसेफ का दावा है कि उनके होटल के कमरे में किसी ने बिना इजाजत एंट्री की थी और वहां आपत्तिजनक सामान और एक संदिग्ध नोट छोड़ा गया था। उन्होंने इस घटना की जानकारी होटल सिक्योरिटी और टूर मैनेजमेंट को दी, लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय उन पर ही झूठ बोलने का आरोप लगाया गया।

कुछ ही दिनों बाद उन्हें यह कहकर निकाल दिया गया कि टूर “एक अलग दिशा में जा रहा है”, जबकि उनकी जगह तुरंत दूसरे वायलिनिस्ट को रख लिया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि विल स्मिथ पहले से ही उनके साथ करीबी बढ़ा रहे थे और उनका इरादा आगे चलकर उनका यौन शोषण करने का था। जोसेफ का कहना है कि इस पूरे मामले की वजह से उन्हें मानसिक तनाव (PTSD) और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

फिलहाल विल स्मिथ की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here