Home Breaking News जय श्रीराम के नाम पर गुंडई?” बीजेपी विधायक की बेटी का बयान...

जय श्रीराम के नाम पर गुंडई?” बीजेपी विधायक की बेटी का बयान हिला देगा यूपी

38
0

बरेली में एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन मना रही एक युवती और उसके दोस्तों के साथ हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले पर बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा ‘पप्पू भरतौल’ की बेटी साक्षी मिश्रा ने कड़ा बयान दिया है। युवती अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रही थी, जिनमें उसके दो मुस्लिम दोस्त भी शामिल थे।

इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने वहां हंगामा किया और हमला कर दिया।साक्षी मिश्रा ने खुलकर युवती का समर्थन करते हुए कहा कि “जय श्रीराम के नाम पर गुंडई करना गलत है। कोई भी व्यक्ति किसी से पूछकर अपना जन्मदिन नहीं मनाता।

” उन्होंने सवाल उठाया कि अगर लोग इतने ही धर्म के नाम पर आवाज उठाते हैं तो बड़े नेताओं की शादियों में जाकर ऐसा व्यवहार क्यों नहीं करते, जहां हर धर्म के लोग शामिल होते हैं।साक्षी ने कहा कि भगवा गमछा पहनकर भगवान राम के नाम पर हिंसा फैलाना बंद होना चाहिए। किसी लड़की के चरित्र पर सवाल उठाने से पहले लोगों को अपने घर की महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब कोई अपनी मर्जी से शादी करता है या जन्मदिन मनाता है, तो कुछ लोग उसे धर्म और जाति से जोड़कर बदनाम करने लगते हैं।उन्होंने साफ कहा कि वह किसी धर्म का नहीं, बल्कि उस लड़की का समर्थन कर रही हैं, जिसके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं। साक्षी मिश्रा ने बरेली प्रशासन से मांग की कि धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वे किसी भी धर्म से क्यों न हों।

https://itreesoftwares.in/filmitics/police-criminal-encounter-in-lalitpur-rape-accused-injured-by-bullet/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here