उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आई ये खबर पूरे प्रदेश की रूह कंपा देने वाली है। सिकंदराबाद में 5 साल की एक मासूम के साथ हुई हैवानियत और उसकी बेरहमी से हत्या ने इंसानियत पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लेकिन अब इस दरिंदगी के आरोपी 24 घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।
शनिवार तड़के हुई एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ये मामला बीते शुक्रवार शाम का है।रजपुरा मोहल्ले में रहने वाली 5 साल की मासूम छत पर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई।कुछ देर बाद वही बच्ची…खेत में लहूलुहान हालत में मिली।परिजन उसे सीएचसी ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Also Read- माघ माह की पौष पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर भारी भीड़
पिता ने उसी बिल्डिंग में रहने वाले दो युवकों राजू (बलरामपुर) और वीरू कश्यप (लखीमपुर खीरी) पर सीधा आरोप लगाया।
आरोप बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया तीन स्पेशल टीमें बनाई गईं। शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी कांवरा रोड की एक निर्माणाधीन कॉलोनी के पास छिपे हैं।पुलिस ने घेराबंदी की…और तभी बदमाशों ने गोलियां चला दीं।
जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हुए। मौके से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद।प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।अब इन पर BNS की गंभीर धाराएं और POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू हो चुकी है।






