Home Uttar Pradesh लखनऊ में स्ट्रीट डॉग्स के समर्थन में पशु प्रेमियों का प्रदर्शन, इको...

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग्स के समर्थन में पशु प्रेमियों का प्रदर्शन, इको गार्डन में बनाई ह्यूमन चेन

45
0

लखनऊ।राजधानी लखनऊ में रविवार को पशु प्रेमियों ने स्ट्रीट डॉग्स के समर्थन में इको गार्डन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ह्यूमन चेन बनाकर डॉग्स के प्रति एकता और संवेदनशीलता का संदेश दिया।

प्रदर्शनकारी आगामी 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को लेकर एकत्रित हुए थे। इसमें विभिन्न पशु कल्याण संस्थाओं से जुड़े सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्ट्रीट डॉग्स के समर्थन में लिखे स्लोगन और नारों वाली तख्तियां हाथों में लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हिस्ट्री डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का विरोध जताते हुए इसे पशु अधिकारों के खिलाफ बताया।

पशु प्रेमियों का कहना है कि स्ट्रीट डॉग्स के साथ मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए और उनके संरक्षण के लिए ठोस नीतियां बनाई जानी चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की कि कोर्ट में होने वाली सुनवाई में पशु हितों को प्राथमिकता दी जाए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और अंत में सभी ने एकजुट होकर स्ट्रीट डॉग्स के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here