Home Uttar Pradesh लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने हजरतगंज थाने से लौटकर कहा–“मैं डरूँगी...

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने हजरतगंज थाने से लौटकर कहा–“मैं डरूँगी नहीं, लड़ूँगी”

44
0

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर शनिवार को अपने पति के साथ लखनऊ के हजरतगंज थाने अपना बयान दर्ज कराने पहुंचीं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह वापस लौट गईं। पुलिस ने उन्हें दोबारा बुलाए जाने की बात कही है नेहा सिंह राठौर के खिलाफ 27 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस संबंध में गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह ‘निर्भीक’ ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

शिकायतकर्ता की तहरीर के अनुसार, नेहा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और धर्म व जाति के आधार पर एक समुदाय के खिलाफ दूसरे समुदाय को उकसाने जैसा कृत्य किया।

थाने से लौटने के बाद नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर पूरी घटना को साझा किया। उन्होंने लिखा—
“कल मैं ज़िंदगी में पहली बार कोतवाली गई। पहली बार पुलिस कोतवाली को अंदर से देखा। मैं घूमने नहीं गई थी, न मेरे रिश्तेदार पुलिस में हैं। मुझे तो पुलिस ने नोटिस भेजकर बुलाया था।
खैर, कुछ औपचारिकताएँ पूरी करके मैं वापस आ गई हूँ। दोबारा बुलाया जाएगा तो फिर जाऊँगी। संविधान और देश के लिए लड़ने पर तकलीफ़ें तो उठानी ही पड़ती हैं।”
इसके साथ ही उन्होंने लिखा—“मैं डरूँगी नहीं… लड़ूँगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here