Home National विधानसभा चुनाव की तैयारी: असम स्क्रीनिंग कमेटी की कमान प्रियंका गांधी के...

विधानसभा चुनाव की तैयारी: असम स्क्रीनिंग कमेटी की कमान प्रियंका गांधी के हाथ, इमरान मसूद बने सदस्य

49
0

कांग्रेस ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए अलग-अलग राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियां बना दी हैं। असम के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता पार्टी महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपी गई है।

इस कमेटी में सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को सदस्य बनाया गया है। वे असम में संगठन को मजबूत करने और उम्मीदवारों के चयन से जुड़े कामों में प्रियंका गांधी की मदद करेंगे। पार्टी का मानना है कि इमरान मसूद का राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव असम में कांग्रेस की रणनीति को मजबूत करेगा। असम की स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका गांधी चेयरपर्सन हैं, जबकि सप्तगिरी शंकर उलाका, इमरान मसूद और डॉ. सिरिवेला प्रसाद सदस्य के तौर पर शामिल किए गए हैं।

Also Read- “मुझे अरेस्ट नहीं किया गया, मैं जांच में पूरा सहयोग कर रही हूं”: नेहा सिंह राठौर

इसके अलावा तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंह देव को दी गई है। इस कमेटी में यशोमती ठाकुर, जी.सी. चंद्रशेखर और अनिल कुमार यादव भी सदस्य हैं।

कांग्रेस ने केरल और पश्चिम बंगाल के लिए भी अलग-अलग स्क्रीनिंग कमेटियां बनाई हैं। केरल में मधुसूदन मिस्त्री को चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल के लिए बी.के. हरिप्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन कमेटियों का मकसद जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और सही उम्मीदवारों का चयन करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here