Home Breaking News रामपुर एमपी–एमएलए कोर्ट में आजम खान के दो मामलों की सुनवाई आज

रामपुर एमपी–एमएलए कोर्ट में आजम खान के दो मामलों की सुनवाई आज

58
0

रामपुर की एमपी–एमएलए विशेष अदालत में आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े दो महत्वपूर्ण मामलों में सुनवाई होने जा रही है। इन मामलों में किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा और शत्रु संपत्ति से संबंधित प्रकरण शामिल हैं, जिन पर अदालत में विस्तृत सुनवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, दोनों मामलों को लेकर लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया चल रही है और आज की सुनवाई को अहम माना जा रहा है। आजम खान की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि एमपी–एमएलए कोर्ट में दोनों ही मामलों की सुनवाई आज निर्धारित की गई है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम रामपुर जिला कारागार में निरुद्ध हैं।
एमपी–एमएलए कोर्ट की इस सुनवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज है, क्योंकि इन मामलों के फैसले का प्रभाव आने वाले समय में आजम खान की कानूनी और राजनीतिक स्थिति पर पड़ सकता है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/brijbhushan-sharan-singh-displayed-a-unique-style-during-the-rashtrakatha-programme-in-nandini-nagar-humming-songs-from-the-stage/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here