उत्तर प्रदेश में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के पहले चरण के बाद आज दोपहर 3 बजे ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हुआ है । इस सूची में करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इस ड्राफ्ट लिस्ट पर प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों की नजरें टिकी हुई हैं।ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद मतदाता 6 फरवरी तक आपत्ति या दावा कर सकते हैं। इसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। चुनाव आयोग ने इससे पहले 31 दिसंबर तक दो बार समय सीमा बढ़ाई थी।
राज्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वे जरूरी दस्तावेज जमा करके अपना नाम फिर से जुड़वा सकते हैं। वहीं विपक्षी दलों ने SIR प्रक्रिया को लेकर गरीबों और अल्पसंख्यकों के वोट काटने के आरोप लगाए हैं।SIR प्रक्रिया के बाद यूपी में कुल करीब 12.55 करोड़ वोटर रह गए हैं। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद मतदाताओं को लगभग एक महीने का समय मिलेगा, जिसमें वे अपना नाम जुड़वा सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि सभी वैध मतदाताओं को पूरा मौका दिया जाएगा।
Also Read- विनीत सिंह उर्फ ‘कालीन भैया’ : पूर्वांचल की वह सत्ता, जिसे चुनाव नहीं – सहमति जीताती है
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं “Search your name in E-roll” पर क्लिक करें अपना EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) और राज्य चुनें अपना नाम चेक करें नाम जुड़वाने के लिए क्या करें अगर आपका नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन या अपने क्षेत्र के BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास जमा कर सकते हैं।बता दें कि इससे पहले बिहार, मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और कई केंद्र शासित प्रदेशों में भी SIR प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।





