Home Uttar Pradesh यूपी में SIR के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 12.55 करोड़ वैध...

यूपी में SIR के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 12.55 करोड़ वैध मतदाता, 2.89 करोड़ नाम हटे

55
0

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अब कुल 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 वैध मतदाता दर्ज हैं। यह संख्या पहले की मतदाता सूची के मुकाबले लगभग 18.70 प्रतिशत कम है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जब SIR की शुरुआत हुई उस समय उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 थी। घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा सत्यापन के बाद बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं।
ड्राफ्ट सूची में कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:
46.23 लाख मतदाता (2.99%) – जिनकी मृत्यु हो चुकी है 2.17 करोड़ मतदाता (14.06%) – जो स्थानांतरित हो गए या अनुपस्थित पाए गए
25.47 लाख मतदाता (1.65%) – जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे
इन सभी कारणों से कुल मिलाकर 18.70 प्रतिशत नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि SIR के दौरान 12.95 करोड़ मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त हुए, जो कुल मतदाताओं का 81.30 प्रतिशत है। शेष मतदाताओं के प्रपत्र निर्धारित तिथि तक प्राप्त नहीं हो सके। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। नागरिक अपने जनपद और विधानसभा क्षेत्र का चयन कर ऑनलाइन अपना नाम खोज सकते हैं।

जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं है, वे 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। पात्र मतदाताओं के नाम पुनः सूची में जोड़े जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी दावे–आपत्तियों के निस्तारण के बाद 6 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here