Home Crime जहरीला फल खाने से तीन मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मचा...

जहरीला फल खाने से तीन मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मचा कोहराम

43
0

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर के पास खेल रही तीन मासूम बच्चियों ने जहरीला फल खा लिया। फल खाने के कुछ ही समय बाद उनकी हालत बिगड़ गई और तीनों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृत बच्चियों की पहचान हर्षिता, अंशिका और नैंसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्षिता और अंशिका सगी बहनें थीं। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है और बच्चियों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here