Home Uttar Pradesh कन्नौज जिला जेल से दो कैदी फरार, 5 अधिकारी निलंबित, सुरक्षा पर...

कन्नौज जिला जेल से दो कैदी फरार, 5 अधिकारी निलंबित, सुरक्षा पर उठे सवाल

38
0

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फरार कैदियों के नाम अंकित और शिवा हैं। अंकित चोरी के मामले में जेल में बंद था, जबकि शिवा पॉक्सो एक्ट के तहत निरुद्ध था।

जानकारी के अनुसार, दोनों कैदियों ने फिल्मी अंदाज में जेल से भागने की योजना बनाई। उन्होंने महिला बैरक की तरफ बनी करीब 30 फीट ऊंची दीवार पर चादरों को जोड़कर रस्सी बनाई और उसी के सहारे दीवार फांदकर फरार हो गए।

Also Read- डी-रेगुलेशन 1.0 में उत्तर प्रदेश देश में नंबर-1, योगी सरकार की नीतियों को केंद्र की बड़ी सराहना

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार जिला जेल पहुंचे और मौके पर जांच की। जिला प्रशासन ने जेल प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है लापरवाही को गंभीर मानते हुए कारागार मुख्यालय लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई की है। जेलर विनय प्रताप सिंह और डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा तीन जेल वार्डरों — शिवेंद्र सिंह यादव, अतुल मिश्रा और नवीन कुमार — को भी निलंबित किया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि वॉच टावर पर कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं था। कानपुर रेंज के डीआईजी प्रदीप गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है और पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि फरार कैदियों के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोनों कैदियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here