Home Uttar Pradesh नंदिनी नगर राष्ट्रकथा महोत्सव में दिग्गजों का जमावड़ा

नंदिनी नगर राष्ट्रकथा महोत्सव में दिग्गजों का जमावड़ा

52
0

नंदिनी नगर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आयोजित राष्ट्रकथा महोत्सव लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। महोत्सव में प्रतिदिन देशभर से बड़े-बड़े नेता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में जब एक साथ तीन-चार प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में पहुंचीं, तो सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं।

महोत्सव में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, राजस्थान के युवा चर्चित विधायक रविंद्र भाटी, विधायक सुशील सिंह और जौनपुर सिविल सेट बृजेश सिंह ‘प्रिंस/प्रिंशु’ की एक साथ मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नंदिनी नगर पहुंचते ही बृजभूषण शरण सिंह के विधायक पुत्र प्रतीक भूषण और करण भूषण ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह स्वयं धनंजय सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें मंच तक लेकर पहुंचे। मंच पर धनंजय सिंह ने कथा वाचक रितेश्वरानंद महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं राजस्थान से आए विधायक रविंद्र भाटी ने विशेष रूप से राजस्थान की पारंपरिक पगड़ी मंच पर बृजभूषण शरण सिंह को पहनाकर सम्मानित किया। एक ही मंच पर इतनी बड़ी हस्तियों की मौजूदगी के दौरान के वीडियो और क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
गौरतलब है कि नंदिनी नगर में चल रही राष्ट्रकथा में प्रतिदिन राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र की नामचीन हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है, जिससे यह आयोजन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here