Home Yogi भीषण ठंड में सीएम योगी खुद मैदान में, रैन बसेरों का निरीक्षण...

भीषण ठंड में सीएम योगी खुद मैदान में, रैन बसेरों का निरीक्षण कर जरूरतमंदों को बांटे कंबल-भोजन

45
0

गोरखपुर। प्रदेश में जारी भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं हालात का जायजा लेने गोरखपुर पहुंचे। दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बरगदवा और राप्तीनगर स्थित अस्थायी रैन बसेरों का निरीक्षण किया और वहां ठहरे जरूरतमंदों से मिलकर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल और लंच पैकेट वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ या खुले स्थान पर सोने को मजबूर न हो। ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और सभी स्थानीय निकायों को युद्ध स्तर पर इंतजाम सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शीतलहर से बचाव के लिए प्रदेश के सभी जिलों को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत रैन बसेरों का सुचारु संचालन, अलाव जलाने और ऊनी वस्त्रों के वितरण के निर्देश दिए गए हैं। गोरखपुर महानगर में वर्तमान में 19 रैन बसेरों में लगभग 1000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
सीएम योगी ने स्वयंसेवी संगठनों और धर्मार्थ संस्थाओं से भी अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें। उल्लेखनीय है कि एक माह के भीतर यह तीसरा मौका है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं रैन बसेरों का निरीक्षण करने फील्ड में उतरे हैं, जिससे प्रशासनिक अमले में भी सक्रियता देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here