Home Uttar Pradesh गोंडा पहुंचे धनंजय सिंह, राष्ट्रकथा मंच पर दिखी सियासी हलचल

गोंडा पहुंचे धनंजय सिंह, राष्ट्रकथा मंच पर दिखी सियासी हलचल

45
0

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह मंगलवार को गोंडा पहुंचे। यहां वे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आयोजित आठ दिवसीय राष्ट्रकथा कार्यक्रम में शामिल हुए। नंदिनी निकेतन में पहुंचते ही धनंजय सिंह ने व्यासपीठ को प्रणाम किया और सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज तथा बृजभूषण शरण सिंह से आशीर्वाद लिया।

धनंजय सिंह के गोंडा पहुंचते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। मंच पर कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह उन्हें पैर छूते नजर आए। इसके बाद धनंजय सिंह ने उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद दिया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी मंच पर पहुंचे और धनंजय सिंह से मुलाकात की। करण और प्रतीक, दोनों ही बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं।

मीडिया से दूरी, वायरल हुआ वीडियो
कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री को लेकर पूछे गए सवालों पर धनंजय सिंह से प्रतिक्रिया चाही, तो उन्होंने हाथ जोड़कर पीछे हटना ही ठीक समझा। इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों और समर्थकों ने मीडियाकर्मियों को दूर किया। इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Also Read- पीएम मोदी को किडनैप कर लेंगे ट्रंप! कांग्रेस नेता के विवादित बयान से बढ़ी हलचल!

अखिलेश यादव के हमले के बाद बढ़ी हलचल
कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में धनंजय सिंह के कुछ करीबी लोगों की हाल ही में गिरफ्तारी हुई है। इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए “कालीन भैया” और “कोडीन भैया” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर धनंजय सिंह का नाम नहीं लिया।

आरएसएस पदाधिकारी के साथ मंच साझा
धनंजय सिंह राष्ट्रकथा के मंच पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल जी के साथ भी बैठे दिखे। उनकी ये तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

1 जनवरी से चल रही है राष्ट्रकथा
नंदिनी निकेतन में 1 जनवरी से शुरू हुई इस आठ दिवसीय राष्ट्रकथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पहले ही दिन करीब 10 हजार से ज्यादा बच्चे कथा सुनने पहुंचे थे। सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि राष्ट्रकथा आने वाले समय में भारत की प्रमुख कथाओं में अपना विशेष स्थान बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here