Home National उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर, कई राज्यों...

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर, कई राज्यों में अलर्ट

43
0

उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड का यह दौर जारी रहेगा। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भीषण ठंड पड़ रही है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर चल रही है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। कई जगहों पर कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है।

दिल्ली और एनसीआर का हाल
दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिसको देखते हुए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

Also Read- भीषण ठंड में सीएम योगी खुद मैदान में, रैन बसेरों का निरीक्षण कर जरूरतमंदों को बांटे कंबल-भोजन

उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं। पूरे प्रदेश में गलन वाली ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के करीब 25 शहरों में शीतलहर का असर रहेगा। लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, चित्रकूट, बाराबंकी सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

लखनऊ में दिन के समय धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बनी रही। दिन का तापमान 16.6 डिग्री और रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

बिहार में पाला गिरने की चेतावनी
बिहार में ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा और पाला गिरने की चेतावनी दी है। इस सप्ताह पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की संभावना जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here