Home Breaking News कौशाम्बी में तहसील गेट के पास शरारती तत्वों ने बनाई नकली कब्र,...

कौशाम्बी में तहसील गेट के पास शरारती तत्वों ने बनाई नकली कब्र, मचा हड़कंप

61
0

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में शरारती तत्वों ने देर रात तहसील गेट के पास एक नकली कब्र बनाकर सनसनी फैला दी। कब्र पर ‘NT’ लिखी एक तख्ती लगाई गई थी और उस पर चादर व फूल-माला भी चढ़ाई गई थी। सुबह जब स्थानीय लोगों ने तहसील गेट के पास यह दृश्य देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।

तहसील गेट पर अचानक बनी नई कब्र की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के होश उड़ गए। सूचना के तुरंत बाद पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच के बाद इसे नकली कब्र बताते हुए तत्काल हटवा दिया गया।

प्रशासन की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हाल ही में तहसील गेट के पास से अतिक्रमण हटाया गया था। संभव है कि इसी कार्रवाई से नाराज़ कुछ दुकानदारों या शरारती तत्वों ने विरोध के तौर पर यह नकली कब्रनुमा ढांचा बनवाया हो।

यह मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिराथू तहसील के बाहर गेट के पास का है। सुबह वहां पहुंचे लोगों ने एक कब्रनुमा ढांचा देखा, जिस पर तख्ती लगी थी और चादर व फूल-माला चढ़ी हुई थी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तहसील और पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहसील प्रशासन के निर्देश पर नकली कब्र को हटवा दिया गया।

इस पूरे मामले में एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गोंड ने बताया कि तहसील गेट के पास अतिक्रमण था, जिसे प्रशासन द्वारा हटवाया गया था। संभवतः उसी को लेकर किसी ने शरारत करते हुए नकली कब्रनुमा ढांचा बना दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस शरारत के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

https://itreesoftwares.in/filmitics/former-mp-brijbhushan-sharan-singh-staged-a-massive-show-of-strength-on-his-69th-birthday-in-gonda/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here