Home Political news जी राम जी योजना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान।

जी राम जी योजना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान।

56
0

जी राम जी योजना पर कांग्रेस के विरोध पर महेंद्र भट्ट का बयान, देहरादून में सेमिनार का ऐलान प्रदेश के नेताओं ने जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस के विरोध पर प्रतिक्रिया दी है, भाजपा नेता महेंद्र भट्ट ने कहा कि, “हर अच्छी योजना का विरोध करना ही कांग्रेस का काम है।”

उन्होंने आगे बताया कि योजना के लाभ और विस्तार को आम जनता तक पहुँचाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महेंद्र भट्ट ने बताया कि कल देहरादून में जी राम जी योजना पर एक बड़ी सेमिनार आयोजित की जाएगी, इस कार्यक्रम में प्रदेश की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा उपस्थित रहेंगी, इसके अलावा, जिले के सभी अध्यक्ष और योजना को जनता तक पहुँचाने के लिए गठित प्रदेश की टोली के कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जिले स्तर पर कार्यशालाएँ और किसान चौपाल

महेंद्र भट्ट ने कहा कि कल से लेकर 14 जनवरी तक सभी जिलों में कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी, इसके बाद किसान चौपालें भी आयोजित की जाएंगी, ताकि योजना से होने वाले लाभ और महत्वपूर्ण तथ्य सीधे जनता तक पहुँच सकें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हर एक पहलू और तथ्य जनता तक पहुँचाना प्राथमिकता होगी, ताकि लोग जी राम जी योजना के वास्तविक लाभ से अवगत हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here