लखनऊ।साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस बल की तकनीकी क्षमता बढ़ाने की दिशा में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। यूपी पुलिस के तकनीकी सेवाएं मुख्यालय द्वारा CISCO के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटर नेटवर्किंग और मॉडर्न एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।
साइबर अपराध से निपटने पर रहा फोकस
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘Strategic Collaboration between Uttar Pradesh Police and Cisco for Digital Skills’ विषय के अंतर्गत आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर व डिजिटल अपराधों से निपटने के लिए तकनीकी रूप से सशक्त बनाना रहा।
समापन समारोह में अधिकारियों का संबोधन
प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुभम पटेल, पुलिस अधीक्षक/सहायक निदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर केंद्र द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि “डिजिटल और साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों के बीच पुलिस बल का तकनीकी रूप से दक्ष होना समय की आवश्यकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस की कार्यक्षमता को नई दिशा देते हैं।”
साइबर सिक्योरिटी और नेटवर्किंग पर मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
पांच दिन चले इस प्रशिक्षण में साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटर नेटवर्किंग और आधुनिक एआई से जुड़े विषयों पर गहन सत्र आयोजित किए गए। CISCO की ओर से इशविन्दर सिंह सहित कुल चार विशेषज्ञों ने तकनीकी सत्रों का संचालन किया और प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी दी।
120 से अधिक पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जोनों के जोनल कोऑर्डिनेटर (ZC), सभी परिक्षेत्रों के रेंज कोऑर्डिनेटर (RC) और सभी जनपदों व कमिश्नरेट्स के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (DC) सहित 120 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा मुख्यालय स्तर से लगभग 14 पुलिसकर्मी भी प्रशिक्षण में शामिल रहे।
तकनीकी रूप से सशक्त होगी यूपी पुलिस
पुलिस मुख्यालय का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पुलिस बल की तकनीकी समझ मजबूत होगी और साइबर व डिजिटल अपराधों के प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी। आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस को लगातार अपडेट किया जाता






