Home Prayagraj संगम में आस्था की डुबकी: माघ मेले में सीएम योगी ने नाव...

संगम में आस्था की डुबकी: माघ मेले में सीएम योगी ने नाव से साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना

58
0

संगम में आस्था की डुबकी: माघ मेले में सीएम योगी ने किया पवित्र स्नान, साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने माघ मेले के आध्यात्मिक वातावरण के बीच त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया, संगम में डुबकी लगाने के बाद मुख्यमंत्री ने मां गंगा का विधिवत पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की मुख्यमंत्री की इस यात्रा से माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं और संतों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे और संगम में पवित्र स्नान किया। दोनों नेताओं ने गंगा पूजन कर प्रदेश के विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।

गंगा पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने स्टीमर के माध्यम से संगम की लहरों पर भ्रमण किया, इसी यात्रा के दौरान एक मनमोहक दृश्य तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ने संगम तट पर हजारों किलोमीटर दूर से आए साइबेरियन पक्षियों को अपने हाथों से दाना खिलाया, जैसे ही पानी में दाना डाला गया, विदेशी मेहमान पक्षियों का झुंड स्टीमर के चारों ओर मंडराने लगा, यह दृश्य वहां मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने संगम तट पर तैनात जल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से माघ मेले की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर चर्चा की उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर कल्पवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, साथ ही घाटों की स्वच्छता बनाए रखने और गंगा जल की निर्मलता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

संतों से मुलाकात और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता

प्रयागराज दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा, संगम से वे सतुआ बाबा के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगदगुरु रामानंदाचार्य की जयंती समारोह में सहभागिता की इस अवसर पर 51 बटुकों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के परिसर का निरीक्षण करेंगे, यहां वे चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here