राजा भैया के पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, बेटी राघवी कुमारी ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल “लोकतांत्रिक” के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और के बीच चल रहा विवाद बीते काफी समय से सुर्खियों में रहा था वही अब राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो और पोस्ट साझा कर सनसनीखेज आरोप लगाए और राघवी सुरक्षा की मांग भी की है। दरअसल राघवी ने पोस्ट करते हुए दावा किया है कि उनके घर के बाहर आगजनी की गई है पोस्ट मे उन्होंने जली हुई गाड़ी, गेट और घर के बाहर संदिग्ध व्यक्ति का टहलते हुए फुटेज भी साझा किया है।
राघवी के मुताबिक यह घटना उनके स्थित उनके आवास पर हुई, जहां वह अपनी मां भानवी सिंह और बहन के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से वह लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से यह चेतावनी देती आ रही हैं कि वे सभी खतरे के साये में जी रही हैं।
राघवी ने अपने पोस्ट में लिखा कि हाल ही में उन्होंने सफदरजंग पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज कराने की कोशिश की थी। लेकिन उनकी मां की MP-MLA कोर्ट, राउस एवेन्यू में सुनवाई से ठीक एक रात पहले उनके घर के बाहर कार और मुख्य गेट में आग लगा दी गई। साथ ही उन्होंने दावा किया कि CCTV फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति उनके गेट के बाहर दिखाई दे रहा है, जिसके हाथ में हथियार जैसी वस्तु थी। वह व्यक्ति गेट पार करने की कोशिश करता नजर आता है और बाद में स्विफ्ट कार और गेट को आग के हवाले कर देता है।
अपने भावुक पोस्ट में राघवी ने लिखा,
“हम इस घर में तीन अकेली महिलाएं हैं। इस तरह के हमले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सालों से डर और दहशत में जी रहे हैं। अब बस यही उम्मीद है कि हमें न्याय और जीने की बुनियादी सुरक्षा मिले।” राघवी कुमारी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप और सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा कोई सौदा नहीं बल्कि उनका मौलिक अधिकार है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर राजा भैया के पारिवारिक विवाद को सुर्खियों में ला दिया है और राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।


