Home Political news सड़कों का जाल बिछाने का काम कर रही भाजपा सरकार

सड़कों का जाल बिछाने का काम कर रही भाजपा सरकार

48
0

उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भाजपा सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग तथा अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े उत्तराखंड के अनेक महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए राज्य सरकार के प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में उत्तराखंड विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों का विस्तार और कनेक्टिविटी बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बेहतर सड़क नेटवर्क से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

https://itreesoftwares.in/filmitics/in-the-swastika-city-land-dispute-army-man-arvind-made-a-big-claim-dhananjay-singhs-name-was-taken-under-pressure-from-a-history-sheeter/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here