Home Crime श्रावस्ती में प्रेमी ने रची थीं प्रेमिका के हत्या की साजिश, पुलिस...

श्रावस्ती में प्रेमी ने रची थीं प्रेमिका के हत्या की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

50
0

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में प्यार के नाम पर विश्वासघात और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सिरसिया थाना क्षेत्र के शाहपुर बरगदवा गांव में हुई एक युवती की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतका का प्रेमी ही निकला।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आकाश कशौधन युवती से नाराज़ था। युवती द्वारा फोन न उठाने और किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने के शक ने आरोपी को इस हद तक उकसा दिया कि उसने हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश कशौधन पहले अपने घर पर आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ। इसके बाद देर रात वह प्रेमिका के घर पहुंचा और लकड़ी के पट्टे व सरिया से गला दबाकर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। उसने अपनी सिम तोड़ दी और मोबाइल फोन छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने डिजिटल एविडेंस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के जरिए आरोपी तक पहुंच बना ली। सिरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त सरिया और लकड़ी भी बरामद कर ली गई है।

श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे में डिजिटल साक्ष्यों और सीडीआर एनालिसिस की अहम भूमिका रही। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/serious-allegations-leveled-against-banda-district-hospital-for-prescribing-medicines-to-patients-from-outside/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here