Home Uttar Pradesh “वोटर लिस्ट की खुली जांच! विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रदेशभर में...

“वोटर लिस्ट की खुली जांच! विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रदेशभर में सूची का वाचन”

57
0

यूपी के 403 विधानसभा क्षेत्रों के 1.77 लाख बूथों पर BLO ने पढ़ी मतदाता सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत रविवार को प्रदेश के सभी 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया गया। इस दौरान 1,77,516 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने अपने-अपने बूथ से संबंधित आलेख्य मतदाता सूची मतदाताओं की मौजूदगी में पढ़कर सुनाई।

अधिकारियों ने बूथों पर जाकर की निगरानी

अभियान की निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बूथों पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक बूथ पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहें, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नाम न होने पर फॉर्म-6 से करें आवेदन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो वह
ऑफलाइन अपने BLO के पास फॉर्म-6 भरकर
या ऑनलाइन voters.eci.gov.in एवं ceouttarpradesh.nic.in के माध्यम से
अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकता है।

दावे और आपत्तियां 6 फरवरी तक

मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस अवधि में नाम जोड़ने, हटाने या विवरण में सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

6 मार्च को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 6 मार्च 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों के नाम सुनिश्चित रूप से शामिल हों।

मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here