अपराध नियंत्रण से लेकर महिला सुरक्षा तक गिनाई गई सफलताएं, जमीनी हकीकत पर उठे सवाल
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर, महानगर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस कमिश्नरेट की उपलब्धियों, योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों का विस्तृत ब्योरा जारी किया गया।

समारोह में कई शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर, एडीजी नागरिक सुरक्षा एसएसएफ, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारी, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस आयुक्त लखनऊ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, राजपत्रित अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 150 पुलिसकर्मी सम्मानित
समारोह के दौरान साइबर अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाएं, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 150 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 19 पुलिसकर्मियों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को बताया ऐतिहासिक फैसला
पुलिस द्वारा बताया गया कि 13 जनवरी 2020 को मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय के तहत लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुदृढ़, आधुनिक और जनोन्मुखी बनाना बताया गया।
अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता का दावा
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने दावा किया कि बीते 6 वर्षों में अपराध नियंत्रण में गुणात्मक सुधार हुआ है। हत्या, लूट और डकैती जैसी गंभीर घटनाओं में कमी वर्ष 2025 में लखनऊ में एक भी डकैती की घटना नहीं होने का दावा हालांकि, हालिया घटनाएं इन दावों पर सवाल भी खड़े कर रही हैं।
महिला सुरक्षा में 20 प्रतिशत कमी का दावा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सेफ सिटी योजना के तहत महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिसके परिणामस्वरूप महिला संबंधी अपराधों में लगभग 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इसे महिला सुरक्षा की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया गया।
पुलिस कल्याण और आधारभूत ढांचे का विस्तार
पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए मृतक आश्रितों की नियुक्ति चिकित्सा प्रतिपूर्ति का त्वरित निस्तारण PSP पैकेज के अंतर्गत बीमा राशि बैरक, हॉस्टल, आवासीय भवनों का निर्माण 6 नवीन पुलिस थानों के प्रशासनिक व आवासीय भवन 700 महिला रिक्रूट आश्रितों के लिए हॉस्टल व अकादमिक ब्लॉक का संचालन
पुलिस की सफलता का आधार अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा: डीजीपी राजीव कृष्ण
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस की उपलब्धियों का आधार अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा है। उन्होंने साइबर अपराधों पर विशेष जोर देते हुए बताया कि साइबर क्राइम थाना साइबर सेल प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। उन्होंने AI, फाइनेंशियल फ्रॉड और साइबर ठगी से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया।
पुलिस आयुक्त का दावा – अपराध की जड़ों पर प्रहार
पुलिस आयुक्त लखनऊ ने कहा कि बीते छह वर्षों में अपराध नियंत्रण महिला सुरक्षा साइबर अपराध नियंत्रण यातायात प्रबंधन CCTV सुरक्षा जनसंपर्क और पुलिस कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस अब केवल अपराधियों पर नहीं बल्कि अपराध की जड़ों, साजिशों और अवैध आर्थिक स्रोतों पर भी कार्रवाई कर रही है।
दावों बनाम जमीनी हकीकत
जहां एक ओर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम चौकी स्तर पर लापरवाही अधिकारियों की अनुपलब्धता जैसे मुद्दे लगातार सामने आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि सरकारी मंचों पर किए जा रहे दावे जमीनी स्तर पर कब पूरी तरह नजर आएंगे?





