Home Yogi सोमनाथ मंदिर भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का जीवंत प्रतीक: सीएम योगी

सोमनाथ मंदिर भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का जीवंत प्रतीक: सीएम योगी

52
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ मंदिर को भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का जीवंत प्रतीक बताते हुए कहा कि बीते एक हजार वर्षों का इतिहास इस बात का साक्षी है कि विदेशी आक्रांताओं की घृणा, कट्टरता और विध्वंस की नीति के बावजूद भारत की सनातन आस्था, साहस और सृजनशीलता कभी डगमगाई नहीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए अपने ट्वीट में कहा कि आज सोमनाथ का जो भव्य स्वरूप विश्व देख रहा है, वह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की निष्ठा, देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की आस्था, के.एम. मुंशी की जिजीविषा और लाखों सनातन धर्मावलंबियों के त्याग व बलिदान का प्रतिफल है।
सीएम योगी ने अपने ट्वीट में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के रूप में सनातन आस्था के सांस्कृतिक गौरव का उत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व उन आतताइयों के विध्वंस पर उल्लास, सृजन और वैभव के नव-अंकुर के प्रस्फुटन का प्रतीक है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पर्व इस शाश्वत सत्य का प्रतीक है कि सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता। उन्होंने गौरवशाली सनातन संस्कृति के संरक्षण और अभिवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://itreesoftwares.in/filmitics/keshav-prasad-maurya-attacks-sps-pda-calendar-says-we-dont-expect-anti-ram-forces-to-mention-ram-in-the-pda-calendar/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here