Home Political news करगहर सीट से चुनाव लड़ चुके भोजपुरी कलाकार रितेश पांडे ने छोड़ी...

करगहर सीट से चुनाव लड़ चुके भोजपुरी कलाकार रितेश पांडे ने छोड़ी जन सुराज पार्टी

47
0

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जिन सीटों पर सबसे ज्यादा चर्चा रही, उनमें करगहर विधानसभा सीट भी शामिल थी। इस सीट से भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित कलाकार रितेश पांडेय चुनावी मैदान में उतरे थे, हालांकि उन्हें चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था।

अब रितेश पांडेय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए जन सुराज पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। रितेश पांडेय ने अपने x हैंडल से की उस पोस्ट मे लिखा है कि ” एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते उन्होंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहे, लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है क्योंकि उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपना प्रयास किया”

उन्होंने आगे कहा कि अब वह उसी माध्यम से जनता की सेवा जारी रखना चाहते हैं, जिससे उन्हें एक साधारण किसान परिवार के लड़के के रूप में जनता का प्यार, दुलार और सम्मान मिला। किसी राजनीतिक दल के सक्रिय सदस्य रहते हुए यह कार्य करना उनके लिए मुश्किल है, इसी कारण उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। रितेश पांडेय ने अंत में कहा कि उन्होंने कम शब्दों में अपनी बात रखने का प्रयास किया है और उन्हें उम्मीद है कि लोग उनके फैसले को समझेंगे।

https://itreesoftwares.in/filmitics/salman-khans-sister-arpita-khan-came-out-in-support-of-mahi-vij-and-gave-a-befitting-reply-to-the-trolls/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here