Home Crime कानपुर बिकरु केस: खुशी दुबे का बयान, अखिलेश यादव को बताया मददगार

कानपुर बिकरु केस: खुशी दुबे का बयान, अखिलेश यादव को बताया मददगार

77
0

बिकरू कांड: खुशी दुबे की मां का सफल ऑपरेशन, अखिलेश यादव और सपा ने उठाया इलाज का पूरा खर्च

कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे की मां गायत्री का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है, ऑपरेशन के बाद गायत्री की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, आर्थिक तंगी के चलते लंबे समय से इलाज में हो रही देरी के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हस्तक्षेप से यह संभव हो सका।

दरअसल, खुशी दुबे ने अपनी मां के इलाज के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई थी, इसके बाद अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी ने इलाज और दवाओं का पूरा खर्च वहन किया, पार्टी के सहयोग से गायत्री को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उनका ऑपरेशन संपन्न हुआ।

आर्थिक संकट के कारण टल रहा था इलाज

खुशी दुबे को बिकरू कांड के बाद करीब दो साल तक जेल में रहना पड़ा था। इस दौरान उनकी मां गायत्री की सेहत लगातार बिगड़ती चली गई, डॉक्टरों ने ऑपरेशन को बेहद जरूरी बताया था, लेकिन परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा था, कई जगह मदद की गुहार लगाने के बावजूद जब कोई सहायता नहीं मिली, तब खुशी ने सीधे अखिलेश यादव से संपर्क किया।

वीडियो जारी कर जताया आभार

ऑपरेशन के बाद खुशी दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया, वीडियो में उन्होंने बताया कि संसाधनों के अभाव में उनकी मां का इलाज लगातार टल रहा था, लेकिन अखिलेश यादव के सहयोग से अब उनकी मां की हालत स्थिर है। खुशी दुबे ने कहा कि इस कठिन समय में मिली मदद उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत है और वह इसके लिए सपा नेतृत्व की आभारी हैं।

https://itreesoftwares.in/filmitics/cm-dhamis-statement-on-the-kashipur-incident-ordered-an-investigation-said-the-guilty-will-not-be-spared/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here