Home Breaking News तकनीकी खराबी के कारण आखिरी समय में रोकी गई अकासा एयर की...

तकनीकी खराबी के कारण आखिरी समय में रोकी गई अकासा एयर की उड़ान, पुणे से बंगलूरू जा रही थी

51
0

पुणे से बंगलूरू जाने वाली अकासा एयर की एक उड़ान को मंगलवार सुबह हवाई अड्डे पर आखिरी क्षणों में रोक दिया गया। विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद एहतियातन यात्रियों को उतार लिया गया। यह फ्लाइट सुबह 8:50 बजे रवाना होने वाली थी और यात्रियों की बोर्डिंग 8:10 बजे पूरी हो चुकी थी।

जब विमान उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी उसमें तकनीकी खामी का पता चला। काफी देर तक खराबी दूर करने की कोशिश की गई, लेकिन समस्या हल न होने पर उड़ान को रद्द कर यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया।

यात्रियों ने क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक, जिस विमान में खराबी आई वह बोइंग 737 मैक्स था। तकनीकी दिक्कत के चलते यात्री करीब डेढ़ घंटे तक विमान के अंदर बैठे रहे। बाद में सभी को सुरक्षित तरीके से उतार दिया गया।

विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि “अकासा एयर की पुणे से बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट QIP1312, 13 जनवरी को टेकऑफ से ठीक पहले रुक गई। सभी यात्री विमान में सवार थे, लेकिन तकनीकी समस्या आने के बाद उड़ान नहीं भरी जा सकी और हमें विमान से उतार दिया गया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here