Home Political news G राम जी बिल के फायदे गिनाएगी बीजेपी, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान

G राम जी बिल के फायदे गिनाएगी बीजेपी, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान

67
0

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर “जी राम जी योजना” किए जाने के बाद देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इस फैसले को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है, वहीं अब भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर सीधे जनता के बीच जाने की रणनीति बनाई है।

बीजेपी के सांसद, विधायक, कार्यकर्ता और जिला इकाइयों की टीमें उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में गांव-गांव जाकर जी राम जी योजना (बिल) के फायदे लोगों को बताएंगी। पार्टी का उद्देश्य योजना को लेकर फैले भ्रम को दूर करना और केंद्र सरकार की मंशा को आम जनता तक पहुंचाना है।

इसी कड़ी में आज लखनऊ में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और रणनीति की जानकारी दी जाएगी।
इस प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू, हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
मुख्य रूप से शामिल होंगे। बीजेपी का दावा है कि जी राम जी योजना से ग्रामीण रोजगार, पारदर्शिता और विकास को नई दिशा मिलेगी, जबकि विपक्ष इसे केवल नाम परिवर्तन करार देते हुए सवाल उठा रहा है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/three-security-guards-die-of-suffocation-at-a-mentha-factory-sparking-panic-in-the-area/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here