KGMU रेप केस के आरोपी के खिलाफ आतंक कनेक्शन की भी जांच तेज
लखनऊ। केजीएमयू (KGMU) की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार आरोपी डॉ. रमीज को लेकर सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसियों की छानबीन में आरोपी के आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिसके बाद मामला अब सिर्फ यौन उत्पीड़न तक सीमित नहीं रहा।
दिल्ली ब्लास्ट की आरोपी डॉ. शाहीन से संपर्क
मेडिकल कॉन्फ्रेंस में हुई थी मुलाकात जांच में सामने आया है कि दिल्ली ब्लास्ट केस की आरोपी आतंकी डॉक्टर शाहीन से डॉ. रमीज की मुलाकात एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक, उसी मुलाकात के बाद से रमीज शाहीन की कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हो गया था।
खुफिया एजेंसियां अलर्ट आतंकी कनेक्शन की गहन जांच शुरू
इस तथ्य के सामने आते ही खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। अब रमीज के संपर्क, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया और फाइनेंशियल लिंक की सूक्ष्म जांच की जा रही है, ताकि उसके आतंकी नेटवर्क से संभावित संबंधों की पुष्टि की जा सके।
प्रतिबंधित PFI से संपर्क में था आरोपी FIR के बाद मांगी गई थी कानूनी मदद
सूत्रों का दावा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी डॉ. रमीज प्रतिबंधित संगठन PFI से जुड़े कुछ लोगों के संपर्क में था।
इतना ही नहीं, रमीज ने PFI के माध्यम से कुछ वकीलों से कानूनी मदद भी मांगी थी, जो जांच एजेंसियों के लिए बड़ा रेड फ्लैग माना जा रहा है।
कुर्की नोटिस के बाद बढ़ी बेचैनी करीबियों ने दी थी कोर्ट में सरेंडर की सलाह
पुलिस द्वारा आरोपी के घर पर कुर्की के आदेश का नोटिस चस्पा किए जाने के बाद रमीज के करीबियों में हड़कंप मच गया था।
सूत्रों के अनुसार, उसके करीबी लोगों ने उसे कोर्ट में समर्पण (सरेंडर) करने की सलाह दी थी।
सरेंडर से पहले पुलिस ने दबोचा लखनऊ पहुंचते ही गिरफ्तारी
करीबियों की सलाह के बाद रमीज लखनऊ पहुंचा, लेकिन इससे पहले कि वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करता, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
कई एजेंसियों की संयुक्त जांच
यौन अपराध से लेकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों तक
अब यह मामला सिर्फ महिला रेजिडेंट के यौन शोषण तक सीमित नहीं है। डॉ. रमीज के खिलाफ यौन उत्पीड़न कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ाव प्रतिबंधित संगठन से संपर्क संभावित आतंकी नेटवर्क लिंक जैसे गंभीर पहलुओं पर संयुक्त एजेंसियां जांच कर रही हैं।





