Home Uncategorized सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में शुमार संजय प्रसाद बने ACS

सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में शुमार संजय प्रसाद बने ACS

50
0

उत्तर प्रदेश सरकार में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत पांच वरिष्ठ IAS अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें 1995 बैच के IAS अधिकारी संजय प्रसाद का नाम सबसे प्रमुख माना जा रहा है, जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अत्यंत भरोसेमंद अफसर माना जाता है।

प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद पर कार्यरत संजय प्रसाद को ACS में अपग्रेड किया गया है। वर्तमान में वे गृह, सूचना, निगरानी तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बीते पांच वर्षों से वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर सरकार की प्रमुख नीतियों के क्रियान्वयन, प्रशासनिक समन्वय और कानून-व्यवस्था से जुड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

प्रशासनिक गलियारों में संजय प्रसाद को एक अनुशासित, परिणामोन्मुख और निर्णायक अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनकी कार्यशैली और मुख्यमंत्री के सख्त दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन ने प्रदेश की शासन व्यवस्था को मजबूती दी है। कई बड़े और चुनौतीपूर्ण मिशनों को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारने में उनकी भूमिका निर्णायक रही है।

संजय प्रसाद के अलावा जिन अन्य अधिकारियों को ACS पद पर पदोन्नत किया गया है, उनमें आशीष कुमार गोयल, अमृत अभिजात, आर. रमेश कुमार और मुकेश कुमार मेश्रम शामिल हैं। ये सभी अधिकारी राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का संचालन करेंगे। सरकार के इस कदम को उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक दक्षता, स्थिरता और भरोसेमंद नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/ghskad-ma-fs-nalbat-ias-abhishek-prakash-sit-not-made-arp-statement-registered-term-ed-ka-jch-bha-taj/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here