Home Crime सुशांत गोल्फ सिटी हत्याकांड: मृतक की पहचान हुई, हत्यारों की तलाश जारी

सुशांत गोल्फ सिटी हत्याकांड: मृतक की पहचान हुई, हत्यारों की तलाश जारी

100
0

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में झाड़ियों से बरामद युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त नगराम थाना क्षेत्र के टिकरा जुगराज गांव निवासी 24 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। परिजनों ने फोटो के आधार पर शव की पहचान की।

8 जनवरी को घर से निकला, 9 जनवरी को मिला शव

परिजनों के अनुसार सचिन 8 जनवरी 2026 को किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
अगले दिन 9 जनवरी को उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

झाड़ियों में चादर से लिपटा मिला था शव

बताया जा रहा है कि
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अलकनंदा चौकी अंतर्गत भागीरथी एन्क्लेव के पास,
चारदीवारी के बाहर झाड़ियों में एक युवक का शव चादर में लिपटा हुआ मिला था।
शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी।

खबर पढ़कर थाने पहुंचे परिजन

मामले की जानकारी मिलने के बाद
समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पढ़कर परिजन सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचे।
पुलिस द्वारा दिखाई गई तस्वीरों के आधार पर उन्होंने शव की पहचान सचिन के रूप में की।

हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में
यह मामला निर्मम हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने का प्रतीत हो रहा है।
घटनास्थल और शव की स्थिति को देखते हुए
हत्या कहीं और कर शव यहां फेंके जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

पुलिस टीम हत्यारों की तलाश में जुटी

सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि
शव की शिनाख्त के बाद
हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
मामले की गहनता से जांच की जा रही है और
जल्द खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।

कई एंगल से हो रही जांच

पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल
अंतिम लोकेशन
आपसी रंजिश
पारिवारिक और सामाजिक संबंध
जैसे बिंदुओं पर जांच कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here