भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को लेकर लंबे समय से रिलेशनशिप की चर्चाएं चल रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब पहली बार चहल ने इन खबरों पर खुलकर बात की है और साथ ही अपनी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा से तलाक पर भी प्रतिक्रिया दी है।
चहल ने एक इंटरव्यू में कहा कि धनश्री वर्मा के साथ उनकी जिंदगी का वो अध्याय अब खत्म हो चुका है। उन्होंने बताया, “वो मेरी जिंदगी का एक चैप्टर था, जो अब बंद हो गया है। मैं उससे आगे बढ़ चुका हूं और अब उस बारे में बात नहीं करना चाहता। मेरी और उसकी, दोनों की अपनी-अपनी जिंदगी है और मैं चाहता हूं कि वो खुश रहे।”
Also Read- गो सेवा से लखपति बन गईं झांसी की प्रवेश कुमारी
आरजे महवश के साथ रिश्ते पर चहल ने साफ किया कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ दोस्त हैं। दोस्त साथ घूमते हैं तो फोटो-वीडियो आ ही जाते हैं। हमारे बीच कोई रिलेशनशिप नहीं है। मैं हैप्पी सिंगल हूं।”
बता दें कि चहल और धनश्री की मुलाकात 2020 में हुई थी और उसी साल दोनों ने सगाई और शादी कर ली थी। हालांकि 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें आईं और 2025 में उन्होंने कानूनी तौर पर तलाक ले लिया। इसके बाद चहल को आरजे महवश के साथ कई बार देखा गया, जिससे डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई थीं। अब चहल ने इन सभी बातों पर खुद साफ जवाब दे दिया है।





