Home Dharm मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सीएम योगी ने अपने गुरु की...

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सीएम योगी ने अपने गुरु की समाधि पर माथा टेका चढ़ाई खिचड़ी प्रेस वार्ता कर बताया खिचड़ी का महत्व

50
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने गृह जनपद गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरु गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ की समाधि पर माथा टेका और पूजा अर्चना की इस दौरान मकर संक्रांति के अवसर पर सीएम योगी ने अपने गुरु को खिचड़ी चढ़ाई पूजा अर्चना के बाद सीएम योगी ने प्रेस वार्ता करते हुए देशवासियों और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई दी l

सीएम योगी ने कहा मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी प्रातः 4:00 बजे गोरखनाथ मंदिर की विशिष्ट पूजा संपन्न होने के उपरांत भगवान गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ एक तरफ गोरखपुर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी अर्पित कर रहे हैं तो वहीं प्रयागराज में लाखों की संख्या में श्रद्धालु कल्पवासीय पूज्य संत जन प्रयागराज की धरती पर उपस्थित होकर न केवल अपनी साधना में रथ है अपितु भगवान बेनी माधव भगवान प्रयागराज और मां गंगा जमुना मां सरस्वती के सानिध्य में संगम में आस्था पवित्र डुबकी लगा रहे हैंl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here