Home Political news सलमान खान पर भड़के यूपी के मंत्री रघुराज सिंह, बताया देशद्रोही, फांसी...

सलमान खान पर भड़के यूपी के मंत्री रघुराज सिंह, बताया देशद्रोही, फांसी की मांग

43
0

उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर बेहद तीखा हमला बोला।

मंत्री ने सलमान खान को देशद्रोही करार देते हुए कहा कि उन्हें भारत से ज्यादा लगाव पाकिस्तान से है और अगर ऐसा है तो उन्हें वहीं जाकर रहना चाहिए।रघुराज सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने सलमान खान को फांसी की सजा देने तक की बात कह दी। साथ ही आम लोगों से अपील की कि वे सलमान खान की फिल्में न देखें और उनका बहिष्कार करें।मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं, जबकि समर्थन पाकिस्तान, बांग्लादेश और मुस्लिम देशों को देते हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि सलमान खान भारत में कमाई गई रकम को पाकिस्तान भेजते हैं। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सामाजिक मंचों तक बहस तेज हो गई है। गौरतलब है कि रघुराज सिंह इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि “जितना पढ़ा-लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी”, जिस पर भी जमकर हंगामा हुआ था।

शाहरुख खान पर भी लग चुका है गद्दारी का आरोप

यह पहला मौका नहीं है जब किसी बीजेपी नेता ने बॉलीवुड सितारों पर ऐसे आरोप लगाए हों। इससे पहले पार्टी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने अभिनेता शाहरुख खान को गद्दार बताया था। यह बयान उस वक्त आया था जब शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया था।

संगीत सोम के बयान के बाद मामला इतना बढ़ गया कि कई धर्मगुरुओं ने भी शाहरुख खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विवाद बढ़ने पर बीसीसीआई के निर्देश के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here