Home Uttar Pradesh हिंदू सम्मेलन से विष्णु देव महाराज ने दिया विवादित बयान

हिंदू सम्मेलन से विष्णु देव महाराज ने दिया विवादित बयान

44
0

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में उस समय सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिंदू सम्मेलन’ में मंच से दिया गया एक बयान विवाद का कारण बन गया। गिलौला क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में सनातनी समाज के लोग मौजूद थे।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए विष्णु देव महाराज ने सैयद सालार मसूद गाजी की मज़ार को लेकर तीखी टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मज़ार को लेकर दिया गया बयान विष्णु देव महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि सूर्यकुंड को पाटकर मज़ार बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर के सपने को पूर्णता तक पहुंचाना है, तो इस मज़ार को हटाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह देश हिंदुओं का है और हिंदू समाज में आज भी अपनी विरासत वापस लेने की ताकत मौजूद है।


इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां एक वर्ग इसे आस्था और इतिहास से जोड़कर समर्थन कर रहा है, वहीं दूसरे वर्ग ने इसे भड़काऊ और सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान बताया है। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और टिप्पणियों पर नजर रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। टना के बाद राजनीतिक दलों के बीच भी बयानबाज़ी तेज होने की संभावना जताई जा रही है। विपक्षी दल इसे सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बता सकते हैं,


https://itreesoftwares.in/filmitics/mayawati-launches-a-major-attack-on-yogi-and-akhilesh-also-criticises-congress/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here