Home bollywood क्या धनुष और मृणाल ठाकुर करने जा रहे हैं शादी? वैलेंटाइन डे...

क्या धनुष और मृणाल ठाकुर करने जा रहे हैं शादी? वैलेंटाइन डे डेट को लेकर तेज हुई चर्चा

44
0

फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आम बात हैं। कुछ समय पहले साउथ सुपरस्टार धनुष और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चाएं हुई थीं। अब एक बार फिर दोनों सुर्खियों में हैं, क्योंकि सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धनुष और मृणाल जल्द शादी कर सकते हैं।

रूमर्स के मुताबिक, दोनों 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी बेहद प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

शादी की खबरों पर दोनों की चुप्पी

हालांकि, इन खबरों को लेकर अभी तक न तो धनुष और न ही मृणाल ठाकुर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। यही वजह है कि फैंस इन अफवाहों को लेकर अभी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। दोनों ही सितारे अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए जाने जाते हैं।

Also Read- असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की बड़ी अपील: “अनजान लोगों को नौकरी न दें, जमीन न बेचें”

कुछ महीने पहले भी दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं। अगस्त 2025 में मृणाल ठाकुर ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा था कि धनुष उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि धनुष उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग में खास तौर पर उनके लिए नहीं, बल्कि अजय देवगन के न्योते पर पहुंचे थे।

अफवाहें कैसे शुरू हुईं?

दरअसल, इन चर्चाओं की शुरुआत तब हुई जब सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में मृणाल और धनुष को हाथ पकड़े और आपस में बात करते देखा गया। इसके अलावा मृणाल का धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप-अप पार्टी में नजर आना भी चर्चा का कारण बना, जबकि वह उस फिल्म का हिस्सा नहीं थीं।

फैंस ने गिनाए ‘सबूत’

सोशल मीडिया पर फैंस ने कई संकेतों को जोड़ना शुरू कर दिया। जैसे मृणाल का धनुष की दोनों बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना और उनका मृणाल को फॉलो बैक करना। चूंकि धनुष का परिवार सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहता, इसलिए इसे भी फैंस ने खास माना।फिलहाल, धनुष और मृणाल ठाकुर ने शादी की खबरों पर चुप्पी साध रखी है, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं। अब सभी को दोनों की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here