Home Breaking News महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: BMC में महायुति का ऐतिहासिक प्रदर्शन, वसई-विरार में...

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: BMC में महायुति का ऐतिहासिक प्रदर्शन, वसई-विरार में धनंजय सिंह का चला जादू

39
0

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और परिणामों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दे दिया है, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में महायुति (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विपक्ष को करारा झटका दिया है।

BMC चुनावों की गूंज के बीच वसई-विरार महानगरपालिका के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले साबित हुए हैं, यहां उत्तर प्रदेश के जौनपुर से आने वाले बाहुबली नेता और पूर्व सांसद धनंजय सिंह का प्रभाव खुलकर देखने को मिला। वसई-विरार महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक-18 में महायुति ने चारों सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है।

रोड शो बना जीत की कुंजी

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बड़ी जीत का मुख्य श्रेय धनंजय सिंह के ताबड़तोड़ रोड शो और धुआंधार चुनाव प्रचार को जाता है, क्षेत्र में उनकी मौजूदगी ने चुनावी माहौल पूरी तरह बदल दिया और मतदाताओं को महायुति के पक्ष में लामबंद कर दिया।

पूर्वांचली वोटरों पर पड़ा सीधा असर

इस इलाके में पूर्वांचली मतदाताओं की बड़ी आबादी निवास करती है, इन्हीं वोटरों को साधने के लिए स्थानीय उम्मीदवारों ने धनंजय सिंह को विशेष रूप से प्रचार के लिए आमंत्रित किया था, उनकी अपील इतनी प्रभावी रही कि इसका सीधा असर मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणामों पर देखने को मिला।

जीत के बाद जश्न का माहौल

नतीजे घोषित होते ही महायुति कार्यकर्ताओं और धनंजय सिंह समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है और समर्थक इसे भविष्य की राजनीति के लिए बड़ा संकेत मान रहे हैं।

29 नगर निगमों में BJP का दबदबा

अगर समग्र नतीजों की बात करें तो BMC सहित 29 नगर महापालिकाओं में बीजेपी का पलड़ा सबसे भारी नजर आ रहा है, नागपुर से लेकर पुणे तक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है,वहीं दूसरी ओर इस चुनावी मुकाबले में ‘ठाकरे ब्रदर्स’ उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की जोड़ी पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के ये नतीजे न सिर्फ स्थानीय राजनीति बल्कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए भी एक मजबूत संकेत माने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here