Home Breaking News सतुआ बाबा की खुली चेतावनी, ‘डिफेंडर और पोर्शे काफी हैं विरोधियों के...

सतुआ बाबा की खुली चेतावनी, ‘डिफेंडर और पोर्शे काफी हैं विरोधियों के लिए’

39
0

माघ मेले में डिफेंडर और पोर्शे जैसी महंगी गाड़ियों में नजर आए सतुआ बाबा एक बार फिर चर्चा में हैं, गाड़ियों को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने विरोध करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है, सतुआ बाबा ने कहा कि सनातन केवल धर्म नहीं है, बल्कि शक्ति, शास्त्र, शस्त्र और रफ्तार का भी प्रतीक है, जो कोई सनातन की इस रफ्तार को रोकने की कोशिश करेगा, उसे उसी रफ्तार से जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने साफ किया कि उनका उद्देश्य किसी से विवाद करना नहीं है, बल्कि अपने लक्ष्य तक पहुंचना है, सतुआ बाबा ने कहा कि गाड़ी कौन-सी है, इसकी कीमत क्या है, यह उनके लिए मायने नहीं रखता उन्हें न तो गाड़ियों के नाम पता हैं और न ही उनकी कीमत। उन्होंने कहा कि अगर किसी को यह जानना है तो वह गूगल पर देख ले।

सोशल मीडिया पर संत परंपरा और सादगी को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है और यहां हर व्यक्ति को अपनी समझ रखने का अधिकार है, उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सनातन इतना कमजोर है कि गाड़ी में बैठने से उसकी आस्था पर सवाल खड़े हो जाएं।

सतुआ बाबा ने कहा कि आज वही लोग सवाल कर रहे हैं जिन्होंने कभी गरीबों की मदद नहीं की और विकास का विरोध किया, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश विकास की तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

महंगी गाड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि हर गाड़ी महंगी होती है, चाहे वह ठेला हो या जेसीबी, जीप हो या डिफेंडर,असली मुद्दा गाड़ी नहीं, बल्कि लक्ष्य है, और उनका लक्ष्य सनातन ध्वज को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने माघ मेले के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ की और बताया कि वे संतों की व्यवस्था समिति से जुड़े हैं, करोड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी सनातन परंपरा की मजबूती को दिखाती है।

सतुआ बाबा ने सतवा पीठ और मणिकर्णिका घाट का भी उल्लेख किया और समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया, साथ ही विपक्ष और विधर्मियों पर कड़ा बयान देते हुए कहा कि जो भारत की प्रगति रोकेंगे, वे पीछे रह जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here