मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर हैं दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे इस दौरान वाराणसी जनपद के जिला अधिकारी मंडला आयुक्त पुलिस कमिश्नर और बड़े प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे इस दौरान सीएम योगी जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे l
वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है ऐसे में वाराणसी भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के लिए महत्वपूर्ण जनपद है भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे की दृष्टि से वाराणसी बेहद अहम जनपद है और यूं कहें तो पूर्वांचल की राजनीति का पावर सेंटर है, वहीं दूसरी ओर सरकार के भी दृष्टि से वाराणसी बेहद अहम है योगी सरकार के तीन मंत्री अनिल राजभर रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र दयालू इसी जनपद से आते हैं और पीएम मोदी का ए संसदीय क्षेत्र है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में कई परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और कानून व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करेंगे l
दालमण्डी ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर गरमाई राजनीति
वाराणसी स्थित दाल मंडी में अतिक्रमण पर लगातार बुलडोजर की कार्यवाही हो रही है मुस्लिम बाहुल्य इलाके दालमंडी में कार्यवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गर्म है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दाल मंडी में बुलडोजर की कार्यवाही पर सवाल खड़े कर रहे हैं और उनका साफ तौर पर कहना है कि भाजपा अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए दाल मंडी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर ध्वस्तीकरण कर रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दाल मंडी ध्वस्तीकरण को लेकर अधिकारियों से संवाद करेंगे और माना जा रहा है की बैठक का प्रमुख एजेंडा भी दाल मंडी ध्वस्तीकरण है l
संगठन और सरकार के लिहाज से सीएम योगी का वाराणसी दौरा बेहद अहम माना जा रहा है माना जा रहा है कि आज के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों से संवाद करेंगे और महत्वपूर्ण विषयों पर रणनीति बनेगी l





