Home Accident बदायूं में कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर और पिकअप की...

बदायूं में कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर के बाद लगी आग

47
0

बदायूं जिले में घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रैक्टर मिक्सर मशीन और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन में देखते ही देखते आग लग गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, इसी दौरान दोनों वाहन आमने-सामने आ गए। टक्कर के तुरंत बाद पिकअप में आग लग गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग की भयावहता देखकर पिकअप और ट्रैक्टर दोनों के चालक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/government-of-the-people-at-the-doorstep-of-the-people-has-become-a-model-of-good-governance-the-dhami-governments-initiative-has-been-a-success/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here