Home Political news अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप: “इतने मंदिर किसी राजा ने...

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप: “इतने मंदिर किसी राजा ने नहीं तोड़े”

53
0

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में काशी और भाजपा को लेकर तीखे बयान दिए हैं, एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने भाजपा पर प्राचीन मंदिरों को नुकसान पहुंचाने और इतिहास मिटाने का आरोप लगाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हेरिटेज और संरक्षण की कोई समझ नहीं है, और पार्टी अपना इतिहास बनाने के लिए पुराने ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों को नष्ट कर रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि काशी के मंदिर अत्यंत प्राचीन और सुंदर थे, लेकिन भाजपा के कार्यों के कारण उनका बुरा हाल हुआ।

“न क्योटो बना, न काशी रही,” अखिलेश यादव ने कहा, उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा को किसी के अच्छे काम भी पसंद नहीं आते और वह सब कुछ तोड़ देना चाहती है।

अखिलेश यादव ने इस प्रक्रिया को मुनाफाखोरी से जोड़ते हुए कहा कि मंदिर तोड़कर फिर ठेके दिए जाते हैं, लागत का एस्टीमेट बढ़ाया जाता है और इस तरह मुनाफा कमाया जाता है, उनका दावा है कि यही कारण है कि मंदिरों को तोड़ा जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा, “शायद धरती पर किसी राजा ने इतने मंदिर नहीं तोड़े जितने भाजपा ने पौराणिक मंदिरों को नुकसान पहुंचाया है,” उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है और भाजपा पर सीधे तौर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

अखिलेश यादव के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया है, उनका कहना है कि भाजपा की नीतियों से न सिर्फ काशी का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व प्रभावित हुआ है, बल्कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण भी खतरे में पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here