Home Prayagraj पौराणिक माघ मेला 2026 में गंगा की धारा पर वाटर स्पोर्ट्स का...

पौराणिक माघ मेला 2026 में गंगा की धारा पर वाटर स्पोर्ट्स का भव्य आगाज

38
0

पौराणिक माघ मेला महोत्सव 2026 के अंतर्गत इस वर्ष उत्तरकाशी में परंपरागत आस्था के साथ साहसिक पर्यटन का नया अध्याय जुड़ गया है। माँ गंगा की पावन धारा पर जोशियाड़ा लेक क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स का भव्य और रोमांचक आयोजन शुरू हो गया है, जो 16 से 21 जनवरी तक चलेगा। यह आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और रोमांच का अनूठा संगम बनकर उभर रहा है।

पर्यटन विभाग एवं जिला पंचायत उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव में रिवर राफ्टिंग, कयाकिंग सहित विभिन्न जल–क्रीड़ा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन साहसिक खेलों से जहां युवाओं को रोमांच का नया अनुभव मिल रहा है, वहीं बड़ी संख्या में पर्यटक भी उत्तरकाशी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने बताया कि माघ मेले जैसे पौराणिक आयोजन के साथ वाटर स्पोर्ट्स को जोड़ने का उद्देश्य उत्तरकाशी की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और शीतकालीन पर्यटन को नई दिशा प्राप्त होगी।

जोशियाड़ा लेक को विशेष रूप से सजाया गया है और सभी गतिविधियां सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अनुभवी प्रशिक्षकों की निगरानी में संचालित की जा रही हैं। माघ मेला खेल समिति के संयोजक दिपेन्द्र कोहली ने बताया कि सुरक्षित वातावरण में रोमांच का अनुभव कराना आयोजन की प्राथमिकता है। दायित्वधारी जगत सिंह चौहान ने कहा कि पौराणिक माघ मेला अब केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह साहसिक खेलों का भी मंच बन रहा है। इससे युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और उत्तरकाशी राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नए रूप में उभरेगा।

पर्यटन अधिकारी के. के. जोशी ने इस आयोजन को उत्तरकाशी को ऑल सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। पौराणिक माघ मेला 2026 के साथ वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव यह स्पष्ट संदेश देता है कि उत्तरकाशी अब केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि साहसिक और शीतकालीन पर्यटन का उभरता हुआ केंद्र भी बनता जा रहा है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/google-golden-baba-steals-the-show-at-prayagraj-magh-mela-his-5-crore-worth-of-gold-and-vow-for-yogi-adityanath-grab-attention/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here