Home National दूषित पानी से बीमार लोगों का राहुल गाँधी ने जाना हाल पीड़ित...

दूषित पानी से बीमार लोगों का राहुल गाँधी ने जाना हाल पीड़ित परिवारों से भी की मुलाक़ात

40
0

नेता विपक्ष एवं कांग्रेस सांसद श्री राहुल गांधी ने इंदौर के बॉम्बे अस्पताल पहुंचकर दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों से मुलाकात की। अस्पताल में भर्ती पीड़ितों का हालचाल जानने के बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने दूषित पानी के कारण जान गंवाने वाले के परिजनों से मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

राहुल गांधी ने भागीरथपुरा के रहवासियों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों के घरों तक पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान इलाके की संकरी गलियों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बैरिकेडिंग की।
इसके बाद राहुल गांधी ने संस्कार उद्यान में पहुंचकर अन्य पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की।

राहुल गांधी ने इस मौके पर दूषित पानी की आपूर्ति से हुई जनहानि को गंभीर विषय बताते हुए पीड़ितों के साथ न्याय और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया उन्होंने कहा कि” मैं विपक्ष का नेता हूं, यहां लोगों की मृत्यु हुई है, मैं इनका मुद्दा उठाने आया हूं। यह मेरा काम है, मेरी जिम्मेदारी बनती है हमारे देश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा, मैं इनके साथ खड़ा रहने यहां आया हूं”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here