उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण ठंडक की चपेट में है। कई जिले कोल्ड डे की चपेट में होने के साथ ही कई जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 0 हो गई है। घने कोहरे के कारण दिन में धूप कम खिल रही है जिससे दिन के समय भी भयंकर ठंडक पड़ रही है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में घने से अधिक घना कोहरा जारी रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। लेकिन कोहरे में और अधिक इजाफा होगा। फिलहाल प्रदेश वासियों को भीषण ठंडक से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है ।
घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है यातायात के सभी साधन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं कई ट्रेनें अपने समय से घंटे विलंबित चल रही है वहीं विमान सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा है कई विमान को रद्द कर दिया गया वहीं कई विमान डायवर्सन भी करने पड़े साथ ही साथ ज्यादातर विमान अपने तय समय से विलंबित चल रहे हैं। इन इलाकों में रविवार को सुबह के समय घना कोहरा तथा कोल्ड दे रहने की चेतावनी मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की गई है।
अत्यन्त घना कोहरा की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है –
प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में
शीत दिवस की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है –
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में ।
घना कोहरा की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है –
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपर, जालौन, हमीरपर एवं आसपास के इलाकों में।
पिछले 24 घंटे में राजधानी लखनऊ में सुबह व रात के समय घना कोहरा छाया रहा दिन में करीब 12:00 हल्की धूप खिली शाम होते-होते फिर से कोहरा गिरने लगा और रात में घना कोहरा छा गया अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है वह न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा दिन में धूप खिलेगी अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।





