Home National देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी...

देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी –

48
0

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच 958 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगी। इस ट्रेन में रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC) की सुविधा नहीं होगी यानी सिर्फ कन्फर्म टिकट ही मिलेगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की यात्रा के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जिसमें यात्रियों को प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी। 17 जनवरी 2026 को भारतीय रेलवे के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन पूरी तरह एयर-कंडीशंड है और लंबी दूरी की रात की यात्रा को बहुत आरामदायक और सुरक्षित बनाएगी। यह ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलेगी।
वंदे भारत स्लीपर एक सेमी हाई – स्पीड ट्रेन है, जिसमें कुल 16 कोच हैं। इसमें 11 थर्ड एसी , 4 सेकंड ऐसी , ओर एक फर्स्ट एसी कोच भी शामिल है। थर्ड एसी में 611, सेकंड ऐसी में 188 ओर फर्स्ट एसी में 24 बर्थ हैं। ट्रेन में कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे। वंदे भारत स्लीपर की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह (हावड़ा) पश्चिम बंगाल से (कामाख्या) गुवाहाटी के बीच 958 किलोमीटर की दूरी सिर्फ़ 14 घंटे में तय करेगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सिर्फ कन्फर्म टिकट ही मिलेंगे, कोई RAC या वेटिंग लिस्ट नहीं होगी, जिससे यात्रा बिना किसी तनाव के होगी।

आइए जानते हैं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की आधुनिक सुविधाओं को –

  • आरामदायक और बेहतर कुशनिंग वाले बर्थ (स्लीपर बेड)
  • आसानी से ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए नई डिजाइनर सीढ़ी
  • ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे जो स्टेशन पर ही खुलते – बंद होते हैं।
  • KAVACH एंटी – कोलिशन सिस्टम (ट्रेन की सुरक्षा के लिए)
  • हर कोच में CCTV कैमरे, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम और फायर डिटेक्शन भी होंगे।
  • आधुनिक बायो-वैक्यूम टॉयलेट और टच-फ्री फिटिंग्स।
  • क्षेत्रीय खाने की कैटरिंग (जैसे बंगाली और असमिया व्यंजन) की उपलब्धता भी होगी।
  • डिसइन्फेक्टेंट तकनीक से कोच हमेशा साफ और कीटाणुमुक्त रहेंगे।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया (हावड़ा से गुवाहाटी) –

  • AC थ्री टियर: लगभग ₹2,000 से ₹2,300 (5% GST के साथ)
  • AC टू टियर: ₹2,500 से ₹3,000 के आसपास
  • फर्स्ट AC: ₹3,000 से ₹3,600 तक

ट्रेन हावड़ा से कामाख्या के बीच इन स्टेशनों पर रुकेगी –

  • बंदेल
  • नवद्वीप धाम
  • कटवा
  • अजीमगंज
  • न्यू फरक्का
  • मालदा टाउन
  • अलुआबारी रोड
  • न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी)
  • जलपाईगुड़ी रोड
  • न्यू कूच बिहार
  • न्यू अलीपुरद्वार
  • न्यू बोंगाईगांव
  • रंगिया

ट्रेन का टाइम शेड्यूल –

शुरुआती अनुमान है कि हावड़ा से शाम 6:20 बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वहीं, वापसी में कामाख्या से शाम 6:15 बजे निकलेगी और सुबह 8:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि साल 2026 में कई ओर वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अब और आसान बन जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here